पटना, जनवरी 7 -- सेवानिवृत बैंककर्मी से एक लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की। घर के कई समान को तोड़ दिया और कुछ समान ले भी गए। पीड़ित ने कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें चार लोगों को आरोपित बनाया गया है। इधर पुलिस का कहना है कि सेवानिवृत बैंक कर्मी के साथ मारपीट की गई है, लेकिन बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी है या नहीं इसकी छानबीन चल रही है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी निवासी रामलखन प्रसाद (65) ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि पहली जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे कुछ बदमाश घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। मैं बाहर निकला तो मेरे दरवाजे के मुख्य गेट पर पत्थर से तोड़ने का प्रयास करने लगे। वे बार बार गेट का ताला खोलने के लिए दबाव बना रहे थे। मैं डर से गेट का ताला ...