बांदा, जून 13 -- बांदा। संवाददाता दिनभर तपिश और सूर्य ढलने के बाद गर्म हवा के चलने से रात जगते हुए कट रही है। माह का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान नौपता के बाद से चढ़ा है। दौड़-भाग और कामकाज में किसी तरह दिन कट जाता है पर रात काटनी आफत हो रही है। वजह, सूर्य ढलने के बाद भी गर्म हवा चल रही है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि जून का औसत अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28.2 है। नौतपा के बाद से हर दिन तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 और 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी 31-47 प्रतिशत रही। बताया कि शनिवार के बाद किसी भी दिन प्री-मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद राहत की उम्मीद की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.