प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) की इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी या 12वीं) परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दो से पांच बजे की पाली में अंग्रेजी पेपर वन (लैंग्वेज) की परीक्षा कराई गई। पहले दिन पेपर औसत स्तर होने के कारण परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र देवांश पांडेय ने बताया कि पेपर मध्यम से थोड़ा कठिन स्तर का था। आसान सवाल भी थे लेकिन कुछ सेक्शन्स में सोच-समझकर लिखना पड़ा। सेंट जोसेफ के ही अवतांश और प्रियांशु का कहना है कि पेपर सिलेबस के अनुसार था। ग्रामर और राइटिंग सेक्शन पर जिसकी पकड़ अच्छी थी उसका पेपर बहुत अच्छा गया। सेंट मेरीज कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की सुनिधि ने बताया कि समय का सही उपयोग करना ज़रूरी था।

हिंदी हिन्...