अयोध्या, अक्टूबर 14 -- अयोध्या, संवाददाता। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और लगातार पछुवा हवाओं के चलने के कारण रात का पारा चार डिग्री से अधिक लुढक गया है। बरसात का मौसम पिछले सप्ताह विदा हो गया। अब मौसमी बारिश की गुजाइश खत्म हो गई है। रात में हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडे तत्वों पर संघनित होकर पानी की छोटी बूंदों की संख्या (ओस) को बढ़ा दी हैं। सुबह मैदान में इन बूंदों को देखा जा सकता है। सुबह और शाम को दो पहिया वाहन से चलने पर ठंडी हवाओं के झोंके मन को आनंदित कर रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर इसका उदाहरण है। इसी के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड के मौसम का आगाज हो चुका है। लगातार पछुवा हवाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.