सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय में को औषधीय और सु्गंधित फुलो की खेती का दस दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर आरसेटी के निदेशक शीत बसंत खलखो ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़कर अपने व्यवसाय को बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपने रोजगार करने की बात कही। वहीं उन्होंने समय से बैंक से मिले लोन को समय से अदायगी करने की बात कही। मौके पर निदेशक ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...