दरभंगा, जनवरी 14 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी पंचायत में एक बिना लाइसेंस की दवा दुकान में सहायक औषधि निरीक्षक की छापेमारी से क्षेत्र के दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फटाफट कई दुकानें बंद हो गईं। बताया जाता है कि दंडाधिकारी घनश्यामपुर सीओ अभिषेक सौरभ तथा पुलिस बलों की उपस्थिति में सहायक औषधि निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने गांव के ही दवा विक्रेता अवधेश कुमार यादव की दुकान में छापेमारी की। दुकान से बरामद 125 प्रकार की दवाओं का सीजर लिस्ट तैयार किया गया।साथ ही दो प्रकार की दवा की सैंपल को जब्त कर जांच के लिए अधिकारी अपने साथ लेते गए।इस संबंध में पूछने पर सहायक औषधि निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गांव के ही कृष्ण कुमार पोद्दार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.