औरैया, जनवरी 7 -- याकूबपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरौली शिव से दूजापुरवा गांव को जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लाल ईंट का खड़ंजा सड़क पिछले करीब 24 वर्षों से जर्जर हालत में है। यह सड़क वर्ष 2001 में तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल गुप्ता द्वारा जिला पंचायत सदस्य निधि से बनवाई गई थी। समय के साथ सड़क की हालत लगातार खराब होती चली गई और अब स्थिति यह है कि पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में सोनू, सोहन पांडेय, श्याम बाबू, श्रीकांत मिश्रा, विनोद कुमार, गौरव तिवारी, गोविंद सविता, रवि पाल, अशोक चतुर्वेदी आदि का कहना है कि सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे पैदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.