औरैया, अप्रैल 5 -- ज्ञान स्थली अकेडमी औरैया में दुर्गा अष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने आदि शक्ति मां दुर्गा, मां काली, स्कंद माता सहित सभी नौ देवियों का रूप धारण किया। इस आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर लवलेश चौहान ने सरस्वती पूजन करते हुए सभी देवियों को माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और हमें उनकी शक्ति और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस समारोह में सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने गायन द्वारा देवियों के जयकारे लगाते हुए सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार साहू के नेतृत्व में सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में विद्यालय क...