औरैया, अप्रैल 6 -- बिजली की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के गांव बराहदेवी निवासी इतवारी लाल व भारत सिंह पुत्रगण सिकंदर लाल दोहरे के मकान में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली लाइन से निकली चिंगारी से घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि छप्पर में खड़ी एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल, करीब 11 बोरी गेहूं, दो बोरी सरसों व सात चारपाई जलकर राख हो गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.