औरैया, फरवरी 21 -- अजीतमल। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को अजीतमल कोतवाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस मैस में वाशबेसिन पर हैंडवॉश व तौलिया अनिवार्य रखने और गंदे पर्दे तत्काल धुलवाने को कहा। परिसर में खुले पड़े विद्युत तारों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सुरक्षित कराने तथा लंबे समय से खड़ी कबाड़ बाइक हटवाने के आदेश दिए। एसपी ने साइबर सेल कार्यालय जल्द शुरू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता और कार्य प्रणाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.