औरैया, अप्रैल 6 -- जसवंतपुर में रविवार दोपहर को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख किसानों ने आग बुझाने के साथ घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष में रखे फसल के गठ्ठों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते दिखे। आग लगने के 45 मिनट बाद पहुंची दमकल ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तबतक किसानों की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। जसवंतपुर निवासी इदरीश खान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में रविवार दोपहर दो बजे के करीब आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख खेतों पर काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आग लगने की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास लगे खरपतवार व पेड़ की छाल से आग बुझाने का प्रयास करते हुए घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पास में रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.