औरैया, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनी का पुरवा में होम गार्ड की पुत्रवधू का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनी का पुरवा निवासी अहिबरन सिंह अजीतमल कोतवाली में होम गार्ड है। अहिबरन के पुत्र सुखबीर की शादी सात वर्ष पहले अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गणेश पुरवा निवासी राकेश की पुत्री अनीता के साथ हुई थी। दोनों के एक तीन वर्षीय पुत्री है। रविवार को सुखवीर मजदूरी करने गया था और मां और पिता खेतों पर खड़ी फसल काटने गए थे। एक वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। रविवार की शाम जब सुखबीर घर पहुंचा तो उसने अनीता को कमरे में हुक पर लटका देखा तो उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.