मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- औराई, एक संवाददाता। बसंत ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की सुबह गोपालपुर निवासी सैलून संचालक मिथिलेश ठाकुर (55) का शव मिला। सिर फटा हुआ था। पीठ और पैर पर गहरे जख्म के निशान थे। मुंह से खून निकला हुआ था। पत्नी सुमित्रा देवी ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पति की गोपालपुर चौक पर सैलून की दुकान थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बसंत गांव का एक व्यक्ति घर पर आया था। छत पर घूमने के बाद उसने पति से कहा कि घर छोड़ दीजिए। उसको पहुंचाने चले गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार की सुबह करीब छह बजे शव मिलने की जानकारी मिली। सुमित्रा ने बताया कि पुत्र दीपक ठाकुर सूरत में बेलदारी का काम करता है। वह गांव के लिए चल दिया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर स...