हिन्दुस्तान टीम, जून 27 -- बिहार के औरंगाबाद जिले में 16 साल के एक लड़के की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। वारदात बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव की है। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मनोज पासवान के बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। परिजन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हिमांशु का शव आरोपी महेंद्र यादव के घर से बरामद किया गया। वारदात बुधवार देर रात की है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने बारुण-दाउदनगर रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उनका बेटा ह...