औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के द्वारा औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ सभागार में स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने की। साहित्यकार डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, ज्योतिषाचार्य शिव नारायण सिंह, शिक्षक संघ के नेता रामभजन सिंह, अध्यक्ष रामजी सिंह, कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव आदि इसमें शामिल हुए। अतिथियों ने राजा नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि लव कुश प्रसाद ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से राजा नारायण सिंह की कृतियों का स्मरण कराया। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की जीवनी से नई पीढ़ी को अवगत कराने की जरूरत है। राजा नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.