गोरखपुर, फरवरी 14 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद उप निदेशक पर्यटन और जिला विकास अधिकारी ने शुक्रवार को शिल्पग्राम औरंगाबाद का दौरा किया। टेराकोटा शिल्पकारों की सुविधाएं बढ़ाने को लेकर अधिकारियों ने परियोजनाओं को साझा किया। डीडी पर्यटन ने बताया कि शिल्पग्राम में करीब दो करोड़ की लागत से शिल्पकारों के लिए आर्ट गैलरी, पर्यटन हाल, तालाब का जीर्णोद्धार के साथ ही शिल्पग्राम की पहचान के लिए दो भव्य गेट बनाये जाएंगे। इन योजनाओं पर अधिकारियों एक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद अनुमति मिलते ही कार्य आरम्भ करा दिए जाएंगे। उप निदेशक पर्यटन राजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने शिल्पग्राम औरंगाबाद पहुंच कर शिल्पकारों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि यहां अन्य प्रदेशों से आने वाले ग्राहकों को ठहरने के लिए एक गेस्ट...