औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- बिहार के औरंगाबाद में छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा करने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर अंबा मुख्य पथ पाढी मोड़ के समीप बीती रात्रि 1:00 की बताई जा रही है। दो वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव निवासी रामाशीष चंद्रवंशी के पुत्र अखिलेश चंद्रवंशी उम्र 28 वर्ष एवं शंकर ठाकुर के पुत्र रवि ठाकुर उम्र 28 वर्ष के रूप में की गयी है। वहीं चंद्रगढ़ गांव के ही गोपाल नारायण सिंह के पुत्र मोनू सिंह उर्फ राहुल उम्र 28 वर्ष जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल मोनू सिंह उर्फ राहुल औरंगाबाद रिलायंस मॉल में मैनेजर था एवं मृतक अखिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.