औरंगाबाद, मार्च 25 -- देश में मधुमेह (डायबिटीज) के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने और इस बीमारी के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन 29 और 30 मार्च को औरंगाबाद में होगा। रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई ) के बिहार चैप्टर द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बिहार और देशभर के करीब 300 से अधिक डायबिटीज विशेषज्ञ डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इस दौरान 15 से अधिक वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 75 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मधुमेह से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इन सत्रों में डायबिटीज के कारण, उपचार, रोकथाम, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नई दवाओं, इंसुलिन तकनीकों और जीवनशैली में सुधार के तरीकों पर गहन चर्चा होगी। आरएसएसडीआई बिहारकॉन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.