औरंगाबाद, सितम्बर 12 -- औरंगाबाद जिले में 14 सितंबर को जितिया का व्रत मनाया जाएगा। महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखेंगी। बच्चों की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं यह व्रत करती हैं। इस साल 14 सितंबर को सुबह 5:04 बजे इसकी शुरुआत होगी और इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 3:06 बजे होगा। जितिया को लेकर औरंगाबाद बाजार में शुक्रवार को महिलाओं की भीड़ रही। यहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में नोनी का साग 80 रुपए प्रति किलो, मड़ुवा का आटा 80 रुपए प्रति किलो, कांदा 80 रुपए प्रति किलो, सेव 180 रुपए किलो, केला 60 रुपए प्रति दर्जन और अनार की बिक्री 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हुई। इसके अलावा भी अन्य फलों और सब्जियों की खरीदारी लोगों ने की। मुख्य बाजार में काफी भीड़ रही। इस संबंध में आचार्य पंडित गोपाल शास्त्री ने बताया कि शनिवार को नहाए खाए से इस...