औरंगाबाद, जुलाई 15 -- औरंगाबाद में अतिपिछड़ा समाज की एक बैठक हुई। इसमें समाज की राजनैतिक भागीदारी के लिए सर्वसम्मति से अगामी 23 को औरंगाबाद के गांधी मैदान में अतिपिछड़ा अधिकार महारैली करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तैयारी समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष नवीनगर के पूर्व प्रत्याशी कुटुम्बा के प्रमुख धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी को बनाया गया। समिति का सचिव विनोद ठाकुर को बनाया गया है। उप सचिव दिनेश पाल तथा उपाध्यक्ष गया प्रजापति, शारदा शर्मा, रंजीत चंद्रवंशी, सुरेंद्र चौरसिया, किशुन प्रजापति, राजदेव पाल को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर एवं उप कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। धर्मेंद्र चन्द्रवंशी ने बताया कि यह महारैली ऐतिहासिक होगी और इस बार अतिपिछड़ा समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी लेकर रहेगा। औरंगाबाद जिले के छह व...