औरंगाबाद, मार्च 28 -- माह ए रमजान में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज दोपहर में निर्धारित समय पर अदा हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नमाजी उपस्थित हुए। मस्जिद के अंदर भीड़ होने के बाद बाहरी हिस्से में भी लोगों ने भी नमाज अदा की। इससे पहले मौलाना के द्वारा तकरीर की गई। रमजान में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही माह ए रमजान में किस दिन रोजा नहीं रखा जाता है, इसके बारे में बताया गया। साथ ही जकात आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। ईद पर विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित नमाज के समय की जानकारी भी दी गई। जामा मस्जिद के अलावा मदरसा इस्लामिया, ईदगाह, न्यू काजी मुहल्ला सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय की जानकारी यहां दी गई। अलविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.