औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में बाईपास और उसके आस-पास जुटने वाली हजारों की भीड़ के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एक सुलभ शौचालय पूर्व में बना भी है लेकिन साफ-सफाई का यहां अभाव दिखता है। ओवर ब्रिज के आस-पास से विभिन्न जगहों के लिए प्रत्येक दिन दर्जनों गाड़ियां झूलती हैं। इसको लेकर हजारों की संख्या में यात्री यहां खड़े रहते हैं। इसमें महिला, पुरुष से लेकर बच्चों तक की संख्या काफी अधिक होती है। इसके अलावा ओवरब्रिज के आस-पास सैकड़ों की संख्या में छोटी, बड़ी दुकानों का संचालन होता है। इसके बावजूद सुलभ शौचालय की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो सकी है। नवनिर्मित ओवर ब्रिज के किनारे शौच करने की वजह से यहां से तेज दुर्गंध उठ रही है। आस-पास खड़े रहने वाले यात्रियों के लिए यह काफी मुश्किल वाला समय हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बत...