औरंगाबाद, जून 1 -- राजद की प्रखंड इकाई का चुनाव शनिवार को संपन्न कराया गया। औरंगाबाद और दाउदनगर में प्रखंड इकाई का चुनाव हुआ। सदर प्रखंड इकाई का चुनाव औरंगाबाद में हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने की। कार्यक्रम में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के रूप में राजद नेता उदय उज्जवल व सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विनोद ठाकुर मौजूद रहे। सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि सदर प्रखंड के तेंदुआ निवासी सुशील कुमार को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया जाए जिसे सभी लोगों ने समर्थन दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने इसका स्वागत और समर्थन किया। निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर जिला कार्यालय को सौंपना होगा। सभी पंचायत अध्यक्ष अपने पंचायत से सभी बूथों से कम से कम तीन सदस्यीय कमेटी बनाएंगे। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.