औरंगाबाद, फरवरी 14 -- पतंजलि योग ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प फोटो- 14 फरवरी एयूआर 14 कैप्शन - रफीगंज में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग के राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी एवं अन्य उपस्थित लोग। रफीगंज, संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले के सभी गांवों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा मार्च तक प्रत्येक पंचायत में योग कक्षा शुरू करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योग के राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी ने की। उन्होंने कहा कि रोगमुक्त जीवन की परिकल्पना योग के बिना संभव नहीं है। भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोग तनाव में रह रहे हैं और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। देश में प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति उप...