मुंबई, मार्च 17 -- समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने औरंगजेब के शासनकाल की पिछले दिनों तारीफ कर दी थी। उससे शुरू हुआ विवाद यहां तक पहुंच गया है कि औरंगजेब के मकबरे पर ही खतरा मंडराने लगा है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब के मकबरे पर भीड़ के धावा बोलने का खतरा है। इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है और मकबरे के बाहर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई दक्षिणपंथी संगठनों ने मकबरे को ढहा देने की धमकी दी है। कई नेताओं ने भी ऐसा कहा है कि औरंगजेब के मकबरे को तो खत्म ही कर देना चाहिए और उसके लिए महाराष्ट्र की धरती पर जगह नहीं है। ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था का मसला न खड़ा हो जाए। इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। यदि मकबरे तक भीड़ पहुंचने पाई तो फिर हालात बिगड़ सकते हैं। भीड़ के जुटने के बाद हालात संभालना मुश्किल होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.