हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुगल शासक औरंगजेब को आधिकारिक रूप से क्रूर शासक था। घोषित करते हुए उसके नाम पर बनी सभी सड़कों और स्थानों का नाम बदला जाए। उसकी कब्र खोदकर अवशेषों को अरब सागर में दफना दिया जाए। पत्र में लिखा है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में भारत को लूटा, हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों पर अत्याचार किए। उसकी असहिष्णुता और कट्टरता से करोड़ों लोगों को कष्ट झेलना पड़ा। अपने सगे भाइयों की हत्या कर गद्दी प्राप्त किया, अपने पिता शाहजहां को कैद में डाला। औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर, गोकुला जाट और छत्रपति संभाजी महाराज, कवि कलश की नृशंस हत्या करवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...