मुंबई, मार्च 10 -- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग चाहते हैं कि औरंगजेब की कब्र और मकबरे को हटा दिया जाए, लेकिन इसमें एक कानूनी अड़चन है। वह यह कि कांग्रेस की सरकार ने औरंगजेब को मकबरे को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी ASI को सौंप दिया था। अब कानून के अनुसार ASI के संरक्षण वाले किसी स्थान को हटाने का फैसला हम नहीं ले सकते। देवेंद्र फडणवीस का यह बयान अहम है क्योंकि राज्य में कई लोगों ने ऐसी मांग की है कि औरंगजेब के मकबरे को ही खत्म कर दिया जाए। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है और इसे मकबरे का रूप दिया गया है। इस मकबरे का संरक्षण फिलहाल एएसआई के हाथों में है। सतारा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद उदयनराजे भोसने ने मांग की थी कि औरंगजेब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.