दरभंगा, नवम्बर 24 -- सिंहवाड़ा। पैक्स में धान की खरीदारी नहीं होने से किसनों की परेशानी बढ़ गई है। किसान औने-पौने दाम में धान बेच रहे हैं। पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं हो रही है। सनहपुर पैक्स में कागज पर धान की खरीदारी की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। किसान कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इधर भरवाड़ा, सिंहवाड़ा, सिमरी आदि बाजारों में किसानों की ओर से औने-पौने दाम में बेचे गए धान को ट्रक से बाहर भेजने का काम व्यापारी रोज कर रहे हैं। बताया गया है कि पैक्स में कागज पर ही धान की खरीदारी से संबंधित ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने पर गत 20 नवंबर को बीडीओ विक्रम भास्कर सनहपुर पैक्स जांच के लिए पहुंचे। वहां 433 क्विंटल धान की खरीद बतायी गयी थी, लेकिन स्टॉक में एक कनमा भी धान नहीं मिल पाया। इस घटना की जानकारी पाते ही कोऑपर...