जमशेदपुर, जुलाई 15 -- एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में झारखंड राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने "औद्योगिक विवादों के समाधान में राज्य की भूमिका" विषय पर एक सत्र को संबोधित किया। यह सत्र एमबीए-एचआरएम ग्रुप के लिए आयोजित किया गया था, जिसका नेतृत्व एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर के मुख्य रणनीति एवं मानव संसाधन हरभजन सिंह ने किया।बताते चलें कि जीव रंजन को 7 फरवरी, 2020 को झारखंड का 12वां महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे 2011 से 2012 तक अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने 1994 में एक वकील के रूप में नामांकन कराया। अपने ...