बोकारो, फरवरी 9 -- औद्योगिक विकास में बाधक संगठित गिरोह के जरिए होने वाले आर्थिक अपराध को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम करें, ताकि बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के साथ प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिले। एसपी हरविंदर सिंह ने सोमवार को बालीडीह पुलिस आउट पोस्ट के औचक निरीक्षण के क्रम में ओपी पुलिस को ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि आर्थिक अपराध के पीछे ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के वर्चस्व में संगीन वारदात अमन चैन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आर्थिक विकास की गति को तेज करने के लिए सरकार के इंडस्ट्रियल कोरिडोर की परिकल्पना साकार करने में उत्कृष्ट सहभागी बने। कहा कि स्क्रैप व मिनरल्स की चोरी पर तत्काल रोक लगाए। इंडस्ट्रियल एरिया की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जीआपी आरपीएफ के साथ सूचनाओं का आ...