नोएडा, दिसम्बर 27 -- यमुना प्राधिकरण ने 1508 एकड़ का लैंड बैंक बनाया किसानों से जमीन खरीदने में दो हजार करोड़ खर्च किए नंबर गेम 2000 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए जमीन की दिक्कत दूर हो गई। प्राधिकरण ने पिछले आठ माह में 1508 एकड़ का लैंड बैंक तैयार कर लिया। नौ से अधिक सेक्टरों में किसानों से जमीन खरीदी गई। इस पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। इससे यमुना सिटी में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक अब तक करीब तीन हजार औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। लैंड बैंक तैयार करने के लिए जमीन की खरीद जारी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के चलते यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश की...