कुशीनगर, जुलाई 10 -- कुशीनगर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2025 के लिये निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार प्रथम चरण चयन परिणाम से प्रवेश लेने की तिथि 8 जुलाई से बढ़ाकर प्रवेश की अन्तिम तिथि 11 जुलाई रात्रि 12 बजे तक विस्तारित की गई है। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम चरण चयन परिणाम के चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश नहीं लिया गया है, वे अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों व उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य से सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट से जांच कराकर अपना प्रवेश ले लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.