बांका, फरवरी 22 -- शंभूगंज। बिहार के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सड़क मार्ग से बांका के शंभूगंज पहुंचे। यहां रूदपैय गांव में चल रहे नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि महारूद्र यज्ञ समृद्धि, एकता और जागरूकता का प्रतीक है। इससे विपत्तियों का नाश होता है। जब-जब देश में विपत्ति और अकाल पड़ा तो यज्ञ ही सहारा बना। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बांका जिले को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। छोटे कुटीर-लघु उद्योगों के अलावा बिहार का सबसे बड़ा एक उद्योग बांका में स्थापित होगा‌। इसके लिए डीएम नवदीप शुक्ला से पांच सौ से एक हजार एकड़ जमीन जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा गया है। रोजगार के लिए युवाओं का बिहार से पलायन रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि शंभू...