पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत औद्योगिक आपदा से बचाव संबंधी जन-जागरूकता रथ का विधिवत शुभारंभ किया गया। ज़िला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस जन जागरूकता रथ को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। ज्ञातव्य हो कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास रहने वाले आम नागरिकों को औद्योगिक दुर्घटनाओं एवं आपदाओं के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना है। इस विशेष रथ में लगे एलइडी स्क्रीन के माध्यम से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्मित लघु फिल्मों को दिखाया जाएगा। इन फिल्मों में औद्योगिक गैस रिसाव,आगजनी और अन्य तकनीकी आपदाओं से बचाव के तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.