लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपीडा ने औद्योगिक गलियारा (आईएमएलसी) विकसित करने के लिए 11 जिलों में 25000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि चिन्हिकरण के प्रस्ताव एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यूपीडा के एसीईओ शशांक चौधरी ने शुक्रवार को आईएमएलसी को विकसित करने के लिए 27 स्थलों पर भूमि क्रय, अर्जन के तहत पुराने नोड्स की प्रगति तथा नए चिन्हित जिलों से मांगे गए प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने एक्सप्रेसवे, लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे स्थानों का चिन्हिकरण कर जिलेवार अधिक से अधिक भूमि का क्रय, पुर्नग्रहण किये जाने का निर्देश दिया। औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 5000 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित की गई थी, जिसमें अब तक 85 प्रतिशत से अधिक भूमि का क्रय किया जा चुका है। एसीईओ ने सभी जिलों के प्रभारी नोडल एडीएम को नए लक्ष्य के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.