हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग। शनिवार को एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक कुमार गौरव की नृशंस हत्या के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद और गंभीर घटना है, लेकिन हमें न्याय प्रणाली और प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए। पुलिस पूरी तत्परता से जांच कर रही है, और मुझे भरोसा है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, हम सरकार से मांग करते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र और वहां कार्यरत अधिकारियों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। मैं खुद इस मुद्दे पर लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.