हरिद्वार, मार्च 23 -- हरिद्वार के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को टूटी सड़कों से जल्द निजात मिलेगी। आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने रविवार को बोले हरिद्वार संस्करण में पुराने औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों से स्थानीय लोग परेशान खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उत्तराखंड जल संस्थान की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि प्राथमिकता से पहले सभी घरों में और औद्योगिक इकाइयों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवर कनेक्शन जोड़ने के बाद जल्द ही नए सिरे से सड़के बनवाने का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। पिछले तीन महीनों से औद्योगिक क्षेत्र की जनता टूटी सड़कों से परेशानी झेल रही है। यहां सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.