भागलपुर, जनवरी 21 -- गोराडीह के मोहनपुर गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें पटना से आए टीम द्वारा किसानों से बातचीत, सुझाव तथा उनकी मांगों को सुना गया। इस दौरान कुछ किसानों ने मांग कि की जिस जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी। उसमें से कुछ जमीन का स्थानीय लोगों को पूर्व में ही पर्चा दिया गया है। पर्चा मिलने के पश्चात उनलोगों का जमाबंदी भी कायम हो चुका है। ऐसे किसानों ने मांग किया कि हमलोगों को भूमि का मुआवजा दिया जाए। जिस पर टीम ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...