हरदोई, जून 3 -- हरदोई। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्य सचिव के निरीक्षण को उद्यमियों की समस्याओं को समझने और उनके त्वरित समाधान के तौर पर देखा जा रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव औद्योगिक क्षेत्र में बने पावर हाउस का निरीक्षण करेंगे। एक घंटे बाद वो वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बहरहाल मुख्य सचिव की इस पहल को जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम तो माना ही जा रहा है। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य सचिव दोपहर तीन बजे से चार बजे के बीच पावर हाउस का निरीक्षण करेंगे और शाम पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.