भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गोराडीह अंचल के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भागलपुर समाहर्ता सह समुचित सरकार द्वारा इस संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासनिक अधिसूचना के अनुसार, गोराडीह अंचल के मौजा मोहनपुर, थाना संख्या 476 में कुल 13.35 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना प्रस्तावित है। इस अर्जन के लिए विभिन्न खाता और खेसरा नंबरों को चिह्नित किया गया है, जिसमें खेसरा नंबर 114, 115, 116, 117, 119 और 121 की जमीनें शामिल हैं। अधिनियम की धारा 4(1) के तहत, इस परियोजना के सामाजिक प्रभाव के अध्ययन के लिए ललित नारायण मिश्र आर्थिक व...