मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- नए साल पर नई चुनौतियों के साथ औद्योगिक इकाइयों का संचालन शुरू हो गया है। सीपीसीबी ने औद्योगिक इकाइयों के लिए नए नियम बनाए है। एनसीआर में शामिल सभी इकाइयों की आनलाइन मानिटरिंग तेज हो गई है। रेड क्लास में आने वाली इकाइयों पर जुर्माने के बजाए सीधा सीलिंग की कार्रवाई के आदेश जारी हुए है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के एनसीआर में औद्योगिक इकायों पर सख्ती बढ़ाई है। दिसंबर में ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा था कि सभी औद्योगिक पर सत्तत उर्त्सजन निगरानी प्रणाली सिस्टम को एक्टिव किया जाए। स्थानीय क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंजीनियरों को दावा है कि यह सिस्टम जिले में संचालित सभी पेपर मिल सहित बड़ी इकाइयों पर लगी है। इसमें आरडीएफ जलान...