मुरादाबाद, जुलाई 30 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में पर्यावरण गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में 'पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान में आवश्यकताविषय पर संगोष्ठी की गई। इसमें बोलते हुए बाल सरंक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा वर्तमान में बढ़ते औद्य्रोगीकरण एवं नगरीकरण के समय विकास और विनाश के बीच हरित विकास की अति आवश्यकता है। रंगकर्मी प्रदीप शर्मा ने अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। प्रणीत गुप्ता ने पेड़ों संरक्षण पर जोर दिया। संयोजक धव दीक्षित ने बताया उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फोन पर संगोष्ठी को संबोधित किया। इसके बाद भवन में पौधरोपण किया गया। अंत में राष्ट्र नायक स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। इशरत उल्ला, डा. विशेष गुप्ता, केके मिश्रा, गोपाल हरि गुप्ता, रविंद्र नाथ कत्याल, विमलेंद्र शर्मा, राम निवास कत्याल, जि...