लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- ढखेरवा। पढुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा मेले में सोमवार को फिर से कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो गए। इससे पहले बीते सोमवार को भी मेले में दो महिलाओं के मंगलसूत्र गले से चोरी हो गए थे। चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। सोमवार को फिर से मंगलसूत्र चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और दो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। औघड़ बाबा मेला देखने आईं रायपुर गांव की दो महिलाओं के मंगलसूत्र उस वक़्त चोरी हो गए जब वो मंदिर के अंदर पूजा करने गईं थी। चोरी होने के बाद महिलाएं भावुक हो गईं और मंदिर परिषर में ही रोने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और महिलाओं के साथ के लोग दो पक्षों में बंट गए और गाली गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। किसी तरह से दोनों पक्षों को समझाया गया। मालूम हो कि बीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.