मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। शनिवार को औघड़नाथ मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री सुंदर कांत शक्ति समूह के तत्वावधान में होने वाली कथा का उद्देश्य युवा वर्ग को संस्कृति और संस्कार से अवगत कराना है। शुक्रवार को औघड़नाथ मंदिर में वार्ता आयोजित कर श्रीमद भागवत देवी महापुराण कथा की जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने बताया कि पंडित चरण दत्त कात्यायन कथा का श्रवण करेंगे। मीता मित्तल ने बताया कि धर्मप्रेमी महिलाओं ने पूरी निष्ठा और लग्न से कथा कराने का निश्चय किया। सभी ने हिन्दू संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने का कार्य करने की दृढ इच्छा व्यक्त की है। शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। उषा सिंघल, अंजू अग्रवाल, सुमन जैन, मंजू गुप्ता, अर्चना मित्तल, पूनम अग्रवाल आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.