चक्रधरपुर, मार्च 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर सहित पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न ईलाकों में रहने वाले ओड़िया समुदाय केलोगों द्वारा गुरुवार को विश्व पखाल दिवस मनाया। मौके पर गुरुवार सुबह समाज के लोगों ने जगन्नाथ मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की और दही पखाल का भगवान को प्रसाद अर्पित किया। साथ ही समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में भात में पानी और दही सहित अन्य सामाग्री डाल कर पखाल बनाया और इसके साथ बड़ी चुड़ा सहित विभिन्न प्रकार के सब्जियां बना कर परिवार के साथ बैठक कर एक साथ भोजन किया और यार दोस्तों को भी भोजन करा पखाल दिवस मनाया। जिससे ओड़िया समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.