बरेली, जून 16 -- फोटो कैप्शन: फोटो-4 तहसीलदार को ज्ञापन सौंपत सपाई। नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर गन्ना किसानों का वर्ष 2023-2024 और 2024-2025 के पेराई सत्र के करोड़ों रुपय बकाया है। लेकिन गन्ना आयुक्त ने ओसवाल चीनी मिल की वर्ष 2024-2025 के पेराई सत्र की आरसी जारी कर दी है। जबकि वर्ष 2023-2024 के पेराई सत्र की आरसी जारी नहीं की है। जिससे सपाईयों में भारी गुस्सा है। इससे नाराज सपाईयों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। ओसवाल चीनी मिल पर गन्ना किसानों का वर्ष 2023-2024 के पेराई सत्र का 16 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-2025 के पेराई सत्र का 39 करोड़ रुपए बकाया है। जिसके भुगतान के लिए किसान बार-बार मांग कर रहे हैं। लेकिन चीनी मिल ने भुगतान नहीं किया है। जिसे देखते हुए गन्नाआयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने को ओसवाल चीनी मिल की 42 करोड़ की आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.