बरेली, फरवरी 17 -- नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल से किसानों का बकाया भुगतान कराने और ओसवाल चीनी मिल अधिग्रहण कर उसे चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा मंगलवार को पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन कहा गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह के प्रयासों के बाद क्षेत्र में चीनी मिल लगी थी। जिसमें सैकड़ों गांवों के किसानों के गन्ने की पेराई होती थी। चीनी मिल बंद होने से किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन अब तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं करा सका है। प्रशासन मिल को नीलाम कर किसानों का भुगतान कराना चाहता है। उन्होंने प्रशासन से किसानों का बकाया भुगतान कराने के साथ ही सरकार से मिल का अधिकरण करा कर उसे चलाने ...