बरेली, जनवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नवाबगंज चीनी मिल में गन्ने बेचने वाले सैकड़ों किसान करीब दो साल से अपने गन्ने के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। उसे जिला प्रशासन ने ओसबाल चीनी मिल के गोदामों में रखी चीनी को बेंचकर किसानों के खातों में भुगतान कर दिया है। सात जनवरी को 320.31 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जैसे ही किसानों के खाते में पैसे आने का मैसेज पहुंचा तो किसान मेहनत की कमाई देखकर खुशी से झूम गये। ओसबाल ओवरसीज लिमिटेड नवाबगंज चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2023-24 एवं 2024 -25 का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया था। सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना विकास समिति लि० नवाबगंज के सचिव प्रभारी ने बताया , किसानों के 320.31 लाख रुपए की गन्ना धनराशि का भुगतान करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...