मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। न्यू एरिया सिकंदरपुर बांध रोड में रविवार को ओशोधारा ध्यान केंद्र पर आनंदित जीवन जीने की कला विषय पर सत्संग व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन जमशेदपुर के आचार्य ज्ञानामृत, भागलपुर के आचार्य रमण, स्वामी रामेश्वर भारती, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विकास कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। केंद के व्यवस्थापक पल्लव प्रतीक ने बताया कि मुजफ्फरपुर में ओशो ध्यान केंद की स्थापना स्वामी रामेश्वर भारती एवं अन्य ओशो प्रेमियों के सहयोग से 1980 में की गई थी। तब से प्रत्येक वर्ष शहर में समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि ध्यान योग एवं सुरति योग विषय पर छह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें 75 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.