बलरामपुर, फरवरी 4 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। तुलसीपुर चीनी मिल क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में ओवर हाइट गन्ना लदे ट्रकों से बार-बार बिजली के केबल टूटने की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बाजारवासियों ने एक ऐसे ही ट्रक को रोककर विरोध प्रदर्शन किया और मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि शिवपुरा रोड स्थित गन्ना क्रय केंद्रों से अत्यधिक ऊंचाई तक गन्ना लादकर ट्रक लाए जा रहे हैं, जिससे रास्ते में झूल रहे बिजली के तार टूट जाते हैं। रात के समय केबल टूटने से बाजार और आसपास के इलाकों में अंधेरा छा जाता है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यदि चीनी मिल प्रबंधन ने जल्द समाधान नहीं किया तो वे व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शुभम तिवारी, जगदीश कुमार गुप्ता, मनोज ...